भिलाई में जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 भिलाई में जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Alert chhattisgarh! प्रतिनिधि | भिलाई

  • जमीन विक्रय के नाम पर 13,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी
  • अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही
  • पंजाब नेशनल बैंक के 05 हस्ताक्षरित चेक एवं दस्तावेज जप्त
  • आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

भिलाई: थाना छावनी क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

दिनांक 23.02.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2024 में आरोपी ने ग्राम जंजगिरी स्थित भूमि को अपना बताते हुए विक्रय का सौदा किया। आरोपी ने किश्तों में कुल 13,00,000/- रुपये प्राप्त कर भूमि की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया।बाद में जांच में पाया गया कि उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत हो चुकी है। आरोपी द्वारा प्राप्त राशि का निजी उपयोग कर धोखाधड़ी की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साक्ष्य संकलन उपरांत आरोपी जगजीत उर्फ करण सिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी मंडल टाउन नेहरू नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्री
1. पंजाब नेशनल बैंक के 05 नग हस्ताक्षरित चेक
2. भूमि विक्रय संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां
सराहनीय कार्य

थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए साक्ष्य संकलन किया गया। विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।