खैरागढ़ में पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने दर्ज कराई शिकायत

 खैरागढ़ में पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने दर्ज कराई शिकायत

Alert chhattisgarh! |प्रतिनिधि | खैरागढ़ |

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक पूर्व विधायक के खिलाफ छुईखदान थाने में यौन शोषण के आरोपों को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। शिकायत उसी राजनीतिक दल की एक महिला नेत्री द्वारा लिखित रूप में दी गई है।

पहचान गोपनीय रखने का आग्रह

शिकायतकर्ता ने अलग से आवेदन देकर अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि उनका नाम, पता या अन्य निजी जानकारी सार्वजनिक हुई
तो उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए गोपनीयता बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

आईजी कार्यालय से जांच की निगरानी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की निगरानी आईजी कार्यालय स्तर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार साक्ष्यों का संकलन, संबंधित पक्षों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी प्रमाणों की जांच की जा रही है।

निष्पक्ष जांच का भरोसा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया को किसी भी बाहरी दबाव या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखते हुए निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों से बचें।

थाना प्रभारी का बयान

“मैं अवकाश पर था, संभवतः उसी दौरान शिकायत दर्ज हुई होगी।
मुझे फिलहाल इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है, इसलिए अधिक टिप्पणी नहीं कर सकता।”
— शक्ति सिंह, थाना प्रभारी, छुईखदान

नोट: मामला जांचाधीन है। आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।