होली से पहले शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, न्यायालय में पेश

 होली से पहले शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, न्यायालय में पेश

Alert Chhattisgarh! | प्रतिनिधि | कुम्हारी |

▪️ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर विवाद करने पर 03 व्यक्ति गिरफ्तार
▪️ पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर अशांति फैलाने पर त्वरित पुलिस कार्यवाही
▪️ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
▪️ होली त्यौहार के मद्देनजर सतत पेट्रोलिंग जारी

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 21.02.2026 को रात्रि लगभग 23:00 बजे ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी क्षेत्र में मुकेश जोशी (41 वर्ष) एवं शुभम साहू (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खपरी, द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर आपसी विवाद करते हुए शांति भंग की जा रही थी। इसी प्रकार राकेश जांघेल (29 वर्ष), निवासी शांति नगर, भिलाई-3 द्वारा
अपने चचेरे भाई के निवास ग्राम खपरी में पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद उत्पन्न कर अशांति फैलायी गई।सूचना प्राप्त होते ही थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर

विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना स्थल

ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग

आरोपीगण

  • मुकेश जोशी, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी
  • शुभम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी
  • राकेश जांघेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-3

थाना कुम्हारी की पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर समय रहते हस्तक्षेप किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।