होली से पहले हत्या के प्रयास का मामला: सतत पेट्रोलिंग में अपचारी बालक तत्काल अभिरक्षा में
Alert Chhattisgarh! प्रतिनिधि | भिलाई |
मुख्य बिंदु
- होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग के दौरान त्वरित कार्रवाई
- नशा हेतु पैसे की मांग को लेकर विवाद, सीने पर धारदार हथियार से वार
- अपचारी बालक को तत्काल अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय प्रस्तुत
- अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 119(1), 109 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज
संक्षिप्त विवरण
होली त्यौहार के मद्देनजर थाना छावनी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। दिनांक 22.02.2026 को प्रार्थी रितिक चौधरी (उम्र 18 वर्ष), निवासी संतोषी पारा यादव मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जनता स्कूल के पीछे मार्ग में एक अपचारी बालक ने उसे रोककर नशा सेवन के लिए पैसे की मांग की।
पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए उसके सीने पर धारदार हथियार से वार किया गया। पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया।
थाना छावनी में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 119(1), 109 बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूछताछ के दौरान अपचारी बालक ने घटना करना स्वीकार किया। विधि अनुसार उसे बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटना स्थल
आरोपी का विवरण
- अपचारी बालक (विधि अनुसार नाम गोपनीय)
जप्त सामग्री
- घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक मनीष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक विनय रजक, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।

