होली से पहले पुरानी भिलाई पुलिस की सख्त पेट्रोलिंग, 4 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Alert Chhattisgarh ! प्रतिनिधि | भिलाई | 22 फरवरी 2026
- होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु लगातार रात्रि पेट्रोलिंग
- सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर शांति भंग करने वाले 04 व्यक्ति पकड़े गए
- धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
- क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने सतत निगरानी जारी
आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।
दिनांक 21.02.2026 की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान दादर भिलाई-3 एवं ग्राम अमेरी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी गई, किंतु शांति भंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए 04 व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर धारा 170, 126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
दादर भिलाई-3 एवं ग्राम अमेरी, थाना पुरानी भिलाई नगर क्षेत्र
- पुष्पेंद्र पटेल, निवासी दादर भिलाई-3
- पंकज पटेल, निवासी दादर भिलाई-3
- शुभम पटेल, निवासी दादर भिलाई-3
- देवेंद्र कुर्रे, निवासी ग्राम अमेरी
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई नगर, निरीक्षक अम्बर भारद्वाज एवं पेट्रोलिंग टीम के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय एवं तत्पर भूमिका रही।

