गिरौदपुरी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान – होली पर ड्राई डे रहेगा लागू
Alert Chhattisgarh ! जनप्रतिनिधि | बलौदा बाजार
छत्तीसगढ़ के पावन धाम गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर ड्राई डे को निरस्त नहीं किया जाएगा, बल्कि निर्धारित नियमों के तहत यह प्रभावी रहेगा।
होली पर क्या रहेगा नियम?
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जो प्रावधान तय किए हैं, उन्हीं के अनुरूप व्यवस्था लागू रहेगी। किसी प्रकार की छूट या निरस्तीकरण का निर्णय नहीं लिया गया है।गुरुगद्दी में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
गिरौदपुरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और अपने हाथों से प्रसाद वितरण कर आस्था का सम्मान किया।
मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गिरौदपुरी मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। मुख्यमंत्री के आगमन से मेले का उत्साह और बढ़ गया। श्रद्धा, आस्था और उल्लास के बीच आयोजन का माहौल विशेष बना रहा।
राज्यभर में रहेगा निर्णय का असर
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि होली पर्व के दौरान प्रदेशभर में ड्राई डे की व्यवस्था यथावत लागू रहेगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

