दुर्ग पुलिस का बड़ा कदम: नशे के खिलाफ टोल फ्री नंबर 1933 जारी

 दुर्ग पुलिस का बड़ा कदम: नशे के खिलाफ टोल फ्री नंबर 1933 जारी

🔹 मुख्य बिंदु

  • मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी
  • अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने की सुविधा
  • सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय
  • दुर्ग–भिलाई शहर के लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर चस्पा
  • जन-जागरूकता हेतु ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया

 ऑपरेशन विश्वास के तहत नई पहल

दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है।
इस नंबर के माध्यम से आम नागरिक सीधे पुलिस को नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।

 ई-रिक्शा पर चस्पा किया गया टोल फ्री नंबर

दिनांक 04.02.2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा कर, जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर लगाया गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

 सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें और समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।