सेवानिवृत्ति पर भृत्य भोला सिंह यादव को दी गई भावभीनी विदाई

 सेवानिवृत्ति पर भृत्य भोला सिंह यादव को दी गई भावभीनी विदाई

दुर्ग/ जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ देने वाले भृत्य भोला सिंह यादव ने आज अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा उनके सम्मान में एक आत्मीय एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री यादव ने वर्ष 1992 में मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम में शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। वर्ष 2002 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद राज्य परिवहन निगम बंद होने पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएँ जारी रखीं। जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग में उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

विदाई समारोह में श्री यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक एम.एस. सोरी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए
और उनके समर्पित कार्यकाल की सराहना की। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।