पुलिस को छका रहा बठवा, सोरम के जंगल में खेला रहा जुआ

 पुलिस को छका रहा बठवा, सोरम के जंगल में खेला रहा जुआ

धमतरी- जिले में इन दिनों कई जगहों पर जुआ फड़ संचालित होने की खबर सामने आ रही है। वही शहर से लगे सोरम-भटगांव क्षेत्र के जंगल में खुलेआम जुआ फड़ संचालित होने की बात सामने आ रही है। जुआ फड़ का संचालन बठवा के द्वारा किया जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में 52 परी के आशिक पहुंचकर अपनी किस्मत आजमा रहे है। जिसकी अब तक पुलिस को भनक नही लगी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना सोरम-भटगांव क्षेत्र के जंगल में जुए की महफिल सजती है। जहां धमतरी सहित आसपास जिले के जुआरी दांव लगाने के लिए पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना 1 से 5 लाख रुपए तक का दांव लगता है। और इन जुआरियों को बठवा के द्वारा संरक्षण दिया गया है। जो रोजाना जगह बदल-बदल कर जुआ खेलाने का काम कर रहा है। वही यहां रोजाना लाखों रुपए जुआ चलने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं होना समझ से परे है। अब देखना हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुआ को लेकर किस तरह की कार्रवाई की जाती है।