केरेगांव के पास सड़क किनारे मिला 6 माह का बच्चा, बच्चे के हाथ में लगा था उसके पहचान होने वाला टैग

 केरेगांव के पास सड़क किनारे मिला 6 माह का बच्चा, बच्चे के हाथ में लगा था उसके पहचान होने वाला टैग

धमतरी- धमतरी-नगरी रोड में केरेगांव के पास सड़क किनारे एक छह माह का बच्चा मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बच्चे को बाल संरक्षण समिति कांकेर को सौंप दिया गया है।

केरेगांव थाना पुलिस का कहना है कि बच्चे के हाथ पर टैग लगा था। जिसमें लिखा था कि यह बच्चा दंतेवाड़ा का है। इसके बाद तत्काल दंतेवाड़ा पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद जानकारी हुआ कि यह बच्चा 20 दिन पहले दंतेवाड़ा के पोंदुम से अपहरण हुआ था। जिसकी तलाश दंतेवाड़ा पुलिस कर रही थी। लेकिन बच्चा अचानक केरेगांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। वही केरेगांव पुलिस ने बच्चे का फोटो तत्काल दंतेवाड़ा पुलिस को भेजा। जिसे परिजनों को दिखाने के बाद उनकी पहचान हुई है। केरेगांव पुलिस ने बच्चे की पहचान होने के बाद उसे बाल संरक्षण समिति कांकेर को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे का अपहरण किसने किया था इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस आरोपी अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई है। फिलहाल दंतेवाड़ा पुलिस बच्चे को अपने कब्जे में लिए परिजनों के साथ कांकेर के लिए रवाना हो गई है।