भिलाई-चरौदा निगम के 08 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

 भिलाई-चरौदा निगम के 08 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

भिलाई-03 / नगर निगम भिलाई-03 चरौदा कार्यालय सभागार में बुधवार दिनांक 19 जून 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले 08 कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निगम महापौर निर्मल कोसरे, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, निगम कमिश्नर डी एस राजपूत के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन शामिल हुये।सर्व प्रथम समारोह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों जिसमें सहायक राजस्व निरीक्षक  द्रोपती साहू, जोसफ-सफाई कामगार,  केदार वर्मा-चौकीदार,  संतराम बारले-पाईपलाईन मेन,  भुलउ राम-सफाई कामगार,  मनीराम साहू-मेंशन,  केदार वर्मा-चौकीदार,  कमल किशोर-सफाई कामगार को साल एवं श्रीफल भेंट कर निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं कमिश्नर डी.एस.राजपूत ने सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों के साथ निगम परिवार सदैव खडा रहेगा। वही कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा भी सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कर्मचारी संघ की ओर से कार्यक्रम का संचालन राम अवतार साहू द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन निगम कार्यपालन अभियंता सुनील जैन के द्वारा किया गया।निगम परिवार के ओर से सहायक अभियंता डी.के.पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता वैभव त्यागी, उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर, सहायक राजस्व अधिकारी अरुणिमा दुबे, स्थापना प्रभारी तारणी वर्मा, कल्याणी शर्मा,संपदा प्रभारी  राजू वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक  सरोजनी यदु,  यशंवत ठाकुर,  सुखनंदन यादव,  कृष्णा यादव,  मुकेश यादव,  संतोष सोनी,  विकास त्रिपाठी,  पंकज तिवारी,  नरसिंग सपहा,  अभिलाषा श्रीवास्तव,  सुरेश नासरे, रामनिवास पाल, टी कामेश्वरी,  पुरानिक साहू कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।