महापौर निर्मल कोसरे ने 6 लाख की लागत से बन रहे स्मार्ट टायलेट का किया लोकार्पण, भिलाई चरौदा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों हेतु नवीन निर्माण कार्य का भी किया भूमिपूजन

 महापौर निर्मल कोसरे ने 6 लाख की लागत से बन रहे स्मार्ट टायलेट का किया लोकार्पण,  भिलाई चरौदा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों हेतु नवीन निर्माण कार्य का भी किया भूमिपूजन

भिलाई/ नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे ने गुरूवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में नये निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।भिलाई चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रं. 38 सोमनी में यादव समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, पटेल समाज भवन के पास अहाता निर्माण कार्य, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यो का प्रारंभ विधिवत् पूजा अर्चना कर महापौर कोसरे द्वारा किया गया। वार्ड कं. 11 बिजली नगर में रोड, वार्ड कं. 22 चरौदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर निर्मल कोसरे द्वारा किये जाने के साथ 6 लाख की लागत से बन रहे स्मार्ट टायलेट का भी लोकार्पण किया गया।आज के कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे के अलावा, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, पार्षद तुशांत वर्मा, पूर्व पार्षद गुडडु वर्मा, अशोक वर्मा, रामखिलावन वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।