मृतक के परिजन को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नवांगांव (पुरदा) तहसील बोरी जिला दुर्ग निवासी गोविंद ठाकुर की विगत 5 अक्टूबर 2022 को शीतला तालाब में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा मृतक स्व. गोविंद ठाकुर की पत्नी सुखमा बाई ठाकुर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।