नुपुर मेश्राम ने सम्पूर्ण उत्तर पूर्व में आयोजित सेमिनार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए उसे विदेश में जाने का अवसर या विशेष स्कोलरशिप प्रदान की जायेगी, ज्ञात हो कि उत्तर पूर्व में चिकित्सा के सेमिनार में नुपुर मेश्राम ने महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर से सम्बंधित अपना लिखित तथा अन्य प्रस्तुतिकरन दिया था जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले चिकित्सा विद्यार्थियों ने उत्तर पूर्व राज्यों के लिए आयोजित इस सेमिनार में अलग अलग प्रस्तुतिकरण दिया।
इन सबमें नूपुर मेश्राम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिससे न केवल माता पिता बल्कि भिलाई का नाम पूरे देश में रोशन हुआ, उसकी इस सफलता पर परिवार तथा स्वजनों ने उसको बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की, विदित हो कि नुपुर मेश्राम वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अहिवारा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक डोंगरे की भांजी है।