‘ज्वाइन BJYM’ अभियान और तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटा भाजयुमो चरोदा, बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने की रणनीति तैयार
चरोदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चरोदा मंडल द्वारा ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान एवं आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने तथा तिरंगा यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर (बड़े भैय्या), भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री अमित राजपूत, ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान के जिला प्रभारी शुभम भैय्या, जिला उपाध्यक्ष हेमराज साहू, जिला सह-कोषाध्यक्ष अभय चौबे, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चक्रधारी, मंडल महामंत्री होरीलाल वर्मा, आशीष बोरकर सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान के तहत चरोदा मंडल के प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बूथवार जिम्मेदारियां तय की गईं और कार्यकर्ताओं को अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इसके साथ ही आगामी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

