आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब के साथ एक गिरफ्तार
डोमन साहू | धमतरी – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोपेडीह (भखारा) क्षेत्र में छापेमारी कर टीम ने 8 लीटर हाथ भट्टी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला:
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोपेडीह में अवैध हाथ भट्टी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में टीम ने 16 जून को मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी राजु राम बघेल, निवासी कोपेडीह (भखारा) के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई को आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु, आशीष ध्रुव के साथ परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक अजय राज कश्यप, विवेक कुमार दीवान, गिरजा शंकर बघेल ने अंजाम दिया।
वहीं मुख्य आरक्षक राजेश कुमार यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, मेघा सिन्हा, सोमी पाल, अरविंद कुमार नेताम, नीरज चंद्राकर, राजकिशोर और कौशल नेताम का सराहनीय योगदान रहा।
विभाग का बयान
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथ भट्टी शराब बनाने और बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब की सूचना तुरंत विभाग को दें।

