हैदराबाद से लौटने पर सभापति कृष्णा चंद्राकर का हालचाल जानने पहुंचे सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी
सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कुशलक्षेम जाना, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना
भिलाई-चारोदा। स्वास्थ्य लाभ के पश्चात हैदराबाद से वापस लौटे भिलाई-चारोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
भेंट के दौरान सभापति कृष्णा चंद्राकर ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने नगर विकास, जनहित और सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों, नगर विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभापति कृष्णा चंद्राकर पूर्व की तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और नगर के विकास को नई दिशा देंगे।
सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और नगर के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है तथा आगे भी उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ क्षेत्र को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, सचिव शाहनवाज़ कुरैशी, वाजिद अंसारी, लक्की भल्ला, अरबाज, पारेश एवं पंकज सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

