भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की सराहनीय पहल: चालक की बेटी के विवाह हेतु ₹25,000 का सहयोग
भिलाई/ भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह “छोटू” के निर्देशानुसार एसोसिएशन के वाहन चालक संजय कौसिक की पुत्री के विवाह के लिए ₹25,000 की नगद सहयोग राशि प्रदान की गई।
यह सहायता राशि एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा परिवार को सौंपते हुए नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएँ भी प्रेषित की गईं। इस पहल को एसोसिएशन के सदस्यों ने सामाजिक एकजुटता और सहयोग की भावना का प्रतीक बताया।
उन्होंने आगे कहा कि एसोसिएशन आगे भी इसी तरह जरूरतमंद सदस्यों और उनके परिवारों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। समाज में सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत बनाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
- अध्यक्ष: इंद्रजीत सिंह
- कार्यकारी अध्यक्ष: अनिल चौधरी
- महासचिव: मलकित सिंह ‘लल्लू’
- कोषाध्यक्ष: जोगा राव
- शहनवाज़ कुरैशी
- सोम सिंह
- डॉ हरजिंदर सिंह
- तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन हमेशा अपने सदस्यों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा।

