मानवीय पहल: दिव्यांग उमेश साहू को सर्व समाज कल्याण समिति ने भेंट की ट्राईसाइकल

 मानवीय पहल: दिव्यांग उमेश साहू को सर्व समाज कल्याण समिति ने भेंट की ट्राईसाइकल

भिलाई | सामाजिक सरोकार

भिलाई नगर, वार्ड 23 गुरु घासीदास नगर निवासी दिव्यांग
उमेश कुमार साहू लंबे समय से आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से जूझ रहे थे। अपनी समस्या उन्होंने सर्व समाज कल्याण समिति के समक्ष रखी, जिस पर समिति ने तत्परता दिखाते हुए
मानवीय पहल की।

स्वर्गीय सोभा सिंह जी की स्मृति में उनके भाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्य इंद्रजीत सिंह लिद्दड़ द्वारा समिति को एक ट्राईसाइकल भेंट की गई। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी की उपस्थिति में यह ट्राईसाइकल दिव्यांग उमेश कुमार साहू को सुपुर्द की गई।

इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह सैनी, सतनाम सिंह, समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, राम हिंदरिया, डॉ. हरजिंदर सिंह, वाजिद अंसारी, सुनील यादव सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय और मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए दिव्यांगजनों की सहायता के लिए ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।