भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक सम्पन्न, भरर में होगा 23वें वर्ष का भव्य आयोजन

 भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक सम्पन्न, भरर में होगा 23वें वर्ष का भव्य आयोजन

पाटन/ तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन इकाई साहू समाज भरर में आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को किया जाएगा। इसी संदर्भ में 10 मार्च को तहसील कार्यालय पाटन में कार्यकारिणी सहित पांचों परिक्षेत्र एवं 99 इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

समाज के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि 25 और 26 अप्रैल को होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

आयोजन की तैयारी के लिए 99 इकाइयों से प्रति चूल्हा 50 रुपये की सहयोग राशि तथा 5 किलो चावल अन्नदान के रूप में देने का निर्णय लिया गया।

पहले भी हो चुका है सफल सामूहिक विवाह आयोजन

बैठक में अन्य वक्ताओं ने पूर्व में महुदा इकाई साहू समाज ग्राम में आयोजित 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस बार भरर में आयोजित होने वाले समारोह में इससे भी अधिक जोड़ों को शामिल कराने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त

  • जामगांव आर – श्रीमती भुनेश्वरी साहू (प्रभारी), डॉ. रामनाथ साहू (सह प्रभारी), दिलीप साहू (सह प्रभारी)
  • तेली गुंडरा – डूलेश्वर साहू (प्रभारी), तामेश्वर साहू (सह प्रभारी), प्रदीप साहू (सह प्रभारी)
  • असनारा – श्रीमती विमला साहू (प्रभारी), दिलीप साहू (सह प्रभारी), दिनेश साहू (सह प्रभारी)
  • झीट – सुरेंद्र साहू (प्रभारी), कल्याण साहू (सह प्रभारी), डिजेन्द्र साहू (सह प्रभारी)
  • बेल्हारी – नारद साहू (प्रभारी), कोमीन साहू (सह प्रभारी), कमलेश साहू (सह प्रभारी)

बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू, उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेन्द्र कुमार साहू, संगठन सचिव श्रीमती भुनेश्वरी साहू, महासचिव महेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू सहित परिक्षेत्रीय पदाधिकारी और समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा समाज के वरिष्ठ सलाहकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य भी बैठक में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय की गईं।

महासचिव ने किया संचालन

बैठक का संचालन तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव महेन्द्र कुमार साहू द्वारा किया गया, जबकि अंत में तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।