चरौदा मंडल में डॉ रामप्रताप सिंह का भव्य स्वागत, मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन

 चरौदा मंडल में डॉ रामप्रताप सिंह का भव्य स्वागत, मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन

भिलाई/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सैन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री डॉ रामप्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के चरौदा मंडल आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर भाजपा चरौदा मंडल के मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ रामप्रताप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर उनका अभिनंदन किया।

कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत आकांत, मंडल महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्या, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारीगण परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, पूनम श्रीवास्तव, पुष्पलता मंडपे, सुजाता डोंगरे, टी. रमन, उषा चौहान, गोवर्धन, श्री श्रीनिवास, हेमराज साहू, मनोज चक्रधारी, शिव पटनायक, डी. वेंकट सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर डॉ रामप्रताप सिंह का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास और संगठन की मजबूती की कामना की।