सेक्स रैकेट का खुलासा: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से लाई गई थीं युवतियां

 सेक्स रैकेट का खुलासा: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से लाई गई थीं युवतियां

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक अवैध सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कॉलोनी के लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया।

मध्यप्रदेश से बुलवाई गई थीं युवतियां

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़ी गई दोनों युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं हिरासत में लिए गए तीनों युवक धमतरी जिले के निवासी हैं। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से किराए के मकान में देह व्यापार का संचालन कर रहा था।

कुछ आरोपी मौके से फरार

छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।

कॉलोनीवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

  • सुशील गिलहरे, पिता – विष्णु गिलहरे, उम्र 38 वर्ष, निवासी साल्हेवार पारा, धमतरी
  • खुमान साहू, पिता – दुखूराम साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी कर्मा चौक, धमतरी
  • लोचन देवांगन, पिता – राजूराम देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।